नई दिल्ली, मार्च 4 -- टेक कंपनी Apple ने अपने स्पेशल 4 मार्च एक्सपीरियंस इवेंट से पहले नई जेनरेशन का MacBook Air भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बार सबसे बड़ा अपग्रेड है नया M5 चिपसेट, जो परफॉर्मेंस और AI टास्क को लेकर बड़े दावों के साथ आया है। कंपनी के मुताबिक, नया मॉडल पिछले M4 वर्जन से बेहतर और M1 मॉडल की तुलना में कई गुना फास्ट है। नए MacBook Air में Apple का लेटेस्ट M5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 10-कोर CPU और नेक्स्ट-जेनरेशन GPU मिलता है। खास बात यह है कि GPU के हर कोर में Neural Accelerator दिया गया है, जो मुश्किल AI टास्क को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस AI टास्क में M4 वर्जन से 4 गुना और M1 MacBook Air से 9.5 गुना तक तेज है। इसका मतलब है कि वीडियो एडिटिंग, इमेज प्रोसेसिंग, कोडिंग और AI-बेस्ड एप्ल...