नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- राजस्थान की सियासत में एसीएस शिखर अग्रवाल को लेकर विवाद गरमा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले में सीधे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को घेरते हुए सीबीआई और ईडी से जांच कराने की मांग कर दी है। गहलोत ने सवाल उठाया कि जब इतने गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं, तो केवल अधिकारी को एपीओ करने से कैसे काम चलेगा? उन्होंने इसे भजनलाल सरकार के करीब तीन साल के कार्यकाल का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए मुख्यमंत्री से खुद आगे आकर जवाब देने को कहा। गहलोत ने शिखर अग्रवाल से जुड़े मामले में 40 विला एक साथ खरीदे जाने की खबर का जिक्र करते हुए कहा कि यह चौंकाने वाली बात है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। हालांकि, गहलोत की ओर से लग...