नई दिल्ली, जुलाई 8 -- अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि घर का बड़ा बेटा प्रेम सबके सामने बेइज्जत होने, थप्पड़ खाने और चोर कहे जाने के बाद बौखला जाएगा। वह पागलों जैसा बर्ताव करने लगेगा। वह वसुंधरा से कहेगा कि आप एक काम कीजिए, पुलिस स्टेशन चलकर मेरे खिलाफ FIR करवा दीजिए। क्या हुआ? नहीं जा सकतीं? तो कोई बात नहीं, काका चले जाएंगे। काका भी नहीं तो मीता काकी, और अगर मीता काकी भी नहीं तो राही है ना! प्रेम जाकर अपनी पत्नी के सामने पागलों जैसा बर्ताव करने लगेगा। वह उसके दोनों हाथ पकड़कर कहेगा कि तुमने तो कहा था कि तुम हमेशा मेरे साथ हो। क्या हुआ? या तो आज तुम मेरे साथ रहो या हमेशा के लिए मेरे खिलाफ हो जाओ।राही के हाथों थप्पड़ खाएगा प्रेम प्रेम राही का हाथ पकड़कर खुद को थप्पड़ मारने लगेगा और कहेगा- क्या कहा था तुमने, कि गलत को सही क...