नई दिल्ली, जनवरी 10 -- Anupamaa Upcoming Twist: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में एक-दो नहीं बल्कि कई ट्विस्ट आने वाले हैं। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है जिसमें दिखाया गया है कि गोदभराई के दौरान मोटी बा बहुत ओछी हरकत करके फिर एक बार अपनी थू-थू करवाएंगी। जब प्रार्थना को तोहफे देने का वक्त आएगा तो गौतम एक बड़ा सा बॉक्स लेकर आएगा और कहेगा कि सबसे पहला गिफ्ट मैं दूंगा। गौतम आगे बढ़ते हुए प्रार्थना की गोद में एक बॉक्स रख देगा जिसे खोलने पर प्रार्थना के होश उड़ जाएंगे।गौतम गांधी देगा गोदभराई का यह तोहफा जब वो और अंश पूछेंगे कि ये क्या है तो गौतम नहीं बल्कि मोटी बा जवाब देगी। वसुंधरा कोठारी बताएगी, "इन कागजों पर लिखा है कि प्रार्थना बच्चा होने के बाद जहां चाहे रह सकती है, लेकिन यह बच्चा इसी घर में रहेगा। और इस बच्चे के...