नई दिल्ली, अगस्त 6 -- Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: अनुपमा सीरियल का गुरुवार का एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। एक तरफ जहां माही अपनी गलती और अनुपमा को धोखा देने के लिए आकर माफी मांगेगी और ट्रॉमा को ढाल बनाएगी। इस पर अनुपमा उसे समझाएगी कि आजकल के बच्चों ने ट्रॉमा शब्द को खिलौना बना लिया है। वह इस शब्द की गंभीरता को नहीं समझते हैं और जगह-जगह पर इस शब्द का इस्तेमाल करने लगे हैं। उधर कुकिंग कॉम्पटिशन में लीला और वसुंधरा कोठारी के बीच तगड़ी टक्कर देखने मिलेगी।टास्क देखकर डरीं वसुंदरा और लीला कुकिंग कॉम्पटिशन में जब वसुंधरा कोठारी और लीला बा को अतरंगी सब्जियां दे दी जाएंगी, तो दोनों ही टीमें उनकी हिम्मत बढ़ाने की कोशिश करेंगी। अनुपमा लीला को समझाएगी कि उसके लिए इन नई और मॉर्डन टाइप की सब्जियों को हैंडल करना बहुत ही आसान है और जब वह घर में...