नई दिल्ली, मार्च 23 -- Anupama Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल के सोमवार के एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। रोजी ने अनुपमा को सबक सिखाने के लिए उसे टॉयलेट में बंद कर दिया था, लेकिन दिग्विजय ने समय रहते उसे बचा लिया। अब जो नया प्रिव्यू सामने आया है उसे देखकर लग रहा है कि अनुपमा की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं। रोजी एक बार फिर से वार करने के लिए तैयार है और इस बार उसने ऐसा जाल बुना है कि अनुपमा का बचना नामुमकिन लग रहा है। इस नई साजिश में रोजी ने अनुपमा की इमेज और कैरेक्टर पर सीधा हमला किया है।अनुपमा को मिलेगी नई जिम्मेदारी, फिर आएगा यह ट्विस्ट स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि होटल में एक बहुत अमीर परिवार आकर रुकता है। अनुपमा को उस परिवार की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इस दौरान अनुपमा के साथ उसकी बेटी जया भी ...