नई दिल्ली, जनवरी 9 -- Anupamaa 9 January 2026 Episode: 'अनुपमा' के 9 जनवरी के एपिसोड की शुरुआत शाह हाउस से होगी। अनुपमा, पाखी को समझाने के लिए नया तरीका अपनाती है। अनुपमा, पाखी से कहती है, 'मैं एक बार के लिए तेरी बात मान लेती हूं। मैं मान लेती हूं कि दिवाकर बहुत अच्छा लड़का है। लेकिन तुम भी मेरी एक बात मान लो। शादी करने से पहले उसके साथ समय बिताओ और जानने की कोशिश करो की वो कैसा है।' हालांकि, पाखी, अनुपमा की बात नहीं मानती है। वह कहती है, 'मैं देख लूंगी कि मुझे क्या करना है।'प्रार्थना देगी मोटी बा को जवाब वहीं कोठारी हाउस में मोटी बा, प्रार्थना की गोदभराई अटेंड न करने का फैसला लेती हैं। वह साफ कहती हैं कि उन्हें शाह परिवार नहीं पसंद। प्रार्थना ये बात सुन लेती है। प्रार्थना कहती है, 'आपको शाह परिवार नहीं पसंद तो वो यहां नहीं आएंगे। मेरी गोद...