नई दिल्ली, जून 7 -- Anupamaa 7 June 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का रविवार का एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। सीरियल की शुरुआत शाह निवास में हंसमुख शाह और लीला की शादी की सालगिरह के सेलिब्रेशन से शुरू होगी। लीला कहेगी कि उसे लगा हंसमुख उनकी वेडिंग एनिवर्सरी भूल गया, इस पर बापूजी कहेंगे कि प्यार उम्र के साथ बढ़ता है। सेलिब्रेशन के दौरान लीला शर्माती नजर आएगी और अंश और बाकी बच्चे बापूजी को छेड़ेंगे। जब अनुपमा यह सोच रही होगी कि काश प्रेम और राही भी आ जाते, तभी दरवाजे पर प्रेम और राही खड़े नजर आएंगे।प्रेम को समझाने की कोशिश करेगा दिग्विजय दोनों को वहां देखकर अनुपमा के साथ-साथ लीला और बापूजी को भी अच्छा लगेगा। सेलिब्रेशन के दौरान दिग्विजय और प्रेम की बातचीत होगी। जब प्रेम लड़खड़ाकर गिरने वाला...