नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा बंकू से फोन पर बात कर रही है। बंकू कहेगा कि वह सबको मिस कर रहा है, लेकिन दिग्विजय की जिम्मेदारी की वजह से आ नहीं सकता। अनुपमा भी मानेगी कि दिग्विजय और बंकू एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। दूसरी तरफ तोषू और पाखी फिर से नया तिकड़म लगाने में बिजी हैं। पाखी को शक है कि अनुपमा ने गोवा में कुछ बड़ा किया है, वहीं तोषू को डर है कि अनुपमा वापस आ गई है तो अब यहां भी कुछ न कुछ धमाका जरूर होगा। घर का माहौल एक बार फिर गरमाता नजर आएगा।अनुपमा की नई नौकरी से मचेगी हलचल इधर राही और प्रांशी के वापस आने से घर में खुशियां लौट आई हैं। अंश भी प्रांशी को देखकर बहुत खुश है। अनुपमा अपनी नई नौकरी के बारे में बताएगी, जिसे सुनकर सब हैरान रह जाएंगे। इसी बीच प्रेम के नए रेस्टोरेंट के इनॉग...