नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- Anupamaa 6 december 2025 written update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा में शनिवार को आप देखेंगे कि अनुपमा और ऑर्गनाइजर्स के बीच तगड़ी बहस होगी। अनुपमा कहेगी कि यह इवेंट जो कि गरीब औरतों को ध्यान में रखकर करवाया जा रहा है, वो इसी चॉल में किया जाना चाहिए। लेकिन ऑर्गनाइजर और उसके साथ आई इवेंट मैनेजर जिद पर अड़ जाएगी कि इस फैशन शो में बहुत बड़े लोग गेस्ट बनकर आ रहे हैं और उसके हिसाब से इवेंट किसी 5 स्टार होटल में होना चाहिए।जल्द राजनीति में कदम रखेगी अनुपमा? अनुपमा बहस जीत जाएगी क्योंकि उसका सपोर्ट करेगी उसकी सहेली रजनी ताई देसाई। लेकिन इसके बाद जो होगा, वो आगे के एपिसोड्स में काफी बड़ा ट्विस्ट ला सकता है। रजनी अनुपमा की बेटी राही से मिलेगी और अपनी बेटी को याद करते हुए उसे गले लगाते वक्त भावुक...