नई दिल्ली, मार्च 7 -- रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में आगे कई ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। टीआरपी टॉपर सीरियल अनुपमा में लगातार आने वाले उतार-चढ़ाव दर्शकों का इसमें रुझान बनाए रखते हैं, और अब फिर एक बार शो नए कलेवर के साथ दर्शकों के लिए लौटेगा। अनुपमा की जिंदगी में फिर कुछ ऐसा होगा जिसकी वजह से उसकी जिंदगी पटरी से उतर जाएगी। लेकिन इसी वजह से उसकी फिर एक नई शुरुआत होगी। जिंदगी उसे नया मौका देगी और दर्शकों को नया एंटरटेनमेंट। तो चलिए जानते हैं उन 5 ट्विस्ट के बारे में जिनके शो में आने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।1. अनुपमा पर लगेगा 'मनहूस' का ठप्पा एक्सीडेंट के वक्त अनुपमा ही प्रार्थना केसाथ होगी, इसलिए पूरा शाह और कोठारी परिवार इस हादसे का जिम्मेदार उसे ही ठहराएगा। पंडित जी की '72 घंटे वाली चेतावनी...