नई दिल्ली, जनवरी 31 -- Anupamaa 31 January 2026 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा के शनिवार के एपिसोड में मंदिर में कुछ ऐसी घटनाएं होंगी कि अनुपमा को किसी अनहोनी का आभास हो जाएगा। वह फौरन चॉल की तरफ दौड़ेगी और वहां पहुंचने पर उसे पता चलेगा कि घर में आग लगी हुई है। अनुपमा के पांव तले जमीन खिसक जाएगी जब उसे पता चलेगा कि प्रेरणा अंदर है। वरुण भी वहीं खड़ा होगा और उसकी आंखें फटी रह जाएंगी। वह यह जानते हुए भी कुछ नहीं कर पाएगी कि उसने अपनी बहन को अपने ही हाथों से जिंदा जला दिया है।अपनी जान जोखिम में डालेगी अनुपमा अनुपमा कुछ पल पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करेगी, लेकिन फिर वो होगा जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। अनुपमा सीधे उस दहकते हुए घर में घुस जाएगी। लोग उसे रोकने की कोशिश करेंगे लेकिन वो सीधी जलते हुए घर में दाखिल हो जाएगी। अनुपमा प्रेर...