नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- Anupamaa 31 December 2025 Written Update: अनुपमा सीरियल में बुधवार को आप देखेंगे कि राही यह देखकर दंग रह जाएगी कि प्रेरणा ने अचानक से प्रेम को गले लगा लिया। बातचीत के दौरान तीनों को पता चलेगा कि प्रेरणा वहीं लड़की है जिससे राही की मॉल में बहस हुई थी, और प्रेम स्कूल के दिनों में प्रेरणा का क्लासमेट रह चुका है। प्रेरणा बताएगी कि उसे स्कूल के दिनों में लगा था कि वो प्रेम से प्यार करती है इसलिए उसने उसे प्रपोज कर दिया था, लेकिन प्रेम बिना कोई जवाब दिए वहां से भाग गया। वह कहेगी कि उसे लगा था कि उसे कभी क्लोजर नहीं मिलेगा। लेकिन फाइनली आज उसका क्लोजर उसके सामने खड़ा है।ईशानी को याद आएगी अनुपमा की बात शादी में रजनी जान बूझकर मीडिया वालों को बुला लेगी, ताकि उसे थोड़ी पब्लिसिटी मिल सके कि वो इतनी कामयाब शख्सियत होने के बाव...