नई दिल्ली, मई 30 -- Anupamaa 30 May 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल का शनिवार का एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। एपिसोड की शुरुआत अनुपमा के पछतावे और बापूजी के उसे समझाने से होगी। हंसमुख शाह समझाएंगे कि अनुपमा से कितनी बड़ी गलती हुई है। वो दिग्विजय जिसने हर मोड़ पर अनुपमा का साथ दिया, उसने उसी का दिल तोड़ दिया। अनुपमा को भी अपनी गलती का प्रायश्चित होगा, लेकिन उधर दिग्विजय इतना आहत है कि उसने यह शहर छोड़कर जाने का फैसला कर लिया है। वह बंकू से सामान बांधने को कह देगा।अनुपमा को होगा अपनी गलती का अहसास उधर प्रेम बार-बार दिग्विजय के हाथ का थप्पड़ याद करके मन ही मन बदले की आग में जल रहा होगा और इधर दिग्विजय अकेला बैठा यह कल्पना करेगा कि अनुपमा उसके सामने बैठी है। वह अनुपमा से माफी मांगेगा और कहेगा कि उसका किसी पर कोई हक नहीं है, उसे प्रेम ...