नई दिल्ली, जून 27 -- Anupamaa 27 June 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के शनिवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि मासूम अंश एक बार फिर गौतम गांधी के जाल में फंस जाएगा। होगा यह कि अनुपमा घर पर बैठी बच्चों की पार्टी की तस्वीरें देख रही होगी। वह बहुत खुश होगी कि उसके बच्चे हंसी-खुशी वक्त बिता रहे हैं, वह परिवार के सभी लोगों को ये तस्वीरें दिखाएगी और तभी उसे याद आएगा कि समर भी ऐसी ही एक पार्टी में गया था जहां वो अपनी जान गंवा बैठा।गौतम के जाल में फंस जाएगा अंश शाह अनुपमा फौरन भगवान के मंदिर में जाकर बच्चों की सलामती की प्रार्थना करेगी, लेकिन शायद उसकी दुआ कुबूल नहीं हुई, क्योंकि अंश बड़ी आसानी से गौतम के तैयार किए दलदल में उतर जाएगा। पार्टी के दौरान अंश जब पानी पीने गया होगा, तब उसे एक लड़के का धक्का लग जाएगा। अपनी शर्ट ठीक करने के लिए अंश जब वॉ...