नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- Anupamaa 25 November 2025 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा में मंगलवार को आप देखेंगे कि रजनी अचानक पूर्वी छाया चॉल में आ जाएगी। सभी सकपका जाएंगे तो वह बताएगी कि यहां वो राजनेता बनकर नहीं बल्कि एक सहेली बनकर आई है, जिसे अपनी बचपन की दोस्त से मिलना है। अनुपमा और रजनी बैठकर घंटों बात करेंगे। रजनी ताई उसे अपना अतीत बताएगी कि कैसे उसने कॉलेज के दिनों में अपनी पसंद के खिलाफ जाकर एक ऐसे शख्स से शादी कर ली जिसका फ्यूचर ब्राइट था।रजनी ताई बताएगी अपना अतीत रजनी बताएगी कि वो कॉलेज के एक लड़के को पसंद करती थी, लेकिन उसका एक सीनियर उस पर दिल हार बैठा था और उसने दिल की बजाए अपने दिमाग की सुनते हुए उससे शादी कर ली। लेकिन शादी के सालों बाद भी उनके बीच प्यार नहीं हुआ, लेकिन वो बहुत नेकदिल और अच्छा इंसान था। रजनी बताएगी कि क्योंकि...