नई दिल्ली, मई 25 -- Anupamaa 25 May 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के सोमवार के एपिसोड की शुरुआत कोठारी मेंशन में चल रही चर्चा से होगी। वसुंधरा कोठारी खुश होगी कि श्रुति ने प्रेरणा का पत्ता साफ कर दिया। वह प्रेरणा के बारे में खूब बुरी-भली बातें कहेगी। वसुंधरा कहेगी कि साबित हो गया कि जैसी मां, वैसी बेटी होती है। वह कहेगी कि हमें तो वह लड़की शुरू से ही पसंद नहीं थी। जब ख्याति, राही और अनिल दखल देने की कोशिश करेंगे तो वसुंधरा उनसे भी अनुपमा के साथ जाकर रहने की बात कह देगी। प्रेम को न अपनी बीवी और न मां की बात समझ आएगी, उसे भी लगेगा कि वसुंधरा ही सही कह रही है।प्रेम को होगा अपनी गलती का अहसास देर रात कैफे में अनुपमा दिग्विजय को खाना बनाना सिखाएगी और उधर प्रेम अनुपमा का वो फॉर्म लिए अकेला बैठा होग...