नई दिल्ली, फरवरी 25 -- टीवी सीरियल अनुपमा के बुधवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि नकली चाभी बनाकर तोषू लीला और बापूजी की अलमारी खोल लेगा। वह पाखी को भी अपने साथ शामिल कर लेगा और जहां पाखी लीला की जूलरी पहनकर खुश होती नजर आएगी तो वहीं तोषू यह दिमाग लगा रहा होगा कि यह जमीन कहां पर होगी और इसे बेचकर वो कितना अमीर हो जाएगा। दोनों यह कल्पना करने लगेंगे कि कैसे बापूजी और बा के गुजर जाने के बाद उन्हें यह घर मिल जाएगा और वह यहां पर एक आलीशान बिल्डिंग बनवाएंगे। जिसके टॉप फ्लोर पर वो खुद रहा करेंगे।लीला का होगा शाह निवास में कमबैक लीला और तोषू जब ये सब बातें कर ही रहे होंगे कि दो चप्पलें उड़ती हुई आएंगी और उन्हें जोर से लगेंगी। ये चप्पलें और किसी की नहीं बल्कि लीला की होंगी। लीला गुस्से से तमतमाती हुई उनके कान कसेगी और उनके हाथ से जूलरी और प्रॉपर्टी ...