नई दिल्ली, मई 24 -- Anupamaa 24 May 2026 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा के रविवार के एपिसोड की शुरुआत उस खिसियाहट से होगी, जो 'लव यू जिंदगी' कैफे से चलने और श्रुति का कैफे नहीं चलने से श्रुति-प्रेम और राही को हो रही होगी। गुस्से में प्रेम आपा खो देगा और कैफे में तोड़फोड़ शुरू कर देगा। राही उसे समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन श्रुति उसके गुस्से को और हवा देगी। बाहर निकलने पर प्रेम और श्रुति देखेंगे कि प्रेरणा सामने अनुपमा के कैफे के दरवाजे पर खड़ी है और उसके साथ हंस-बोल रही है। बिना दिमाग इस्तेमाल किए दोनों इस नतीजे पर पहुंच जाएंगे कि प्रेरणा ने ही उन्हें धोखा दिया है।अनुज कैफे में होगा तगड़ा तमाशा जब प्रेरणा 'अनुज कैफे' पहुंचेगी, तो यह देखकर दंग रह जाएगी कि कुर्सी मेजें गिरी हुई हैं और सामान फैला पड़ा है। वह वजह पूछेगी तो श्रुति उलटा उस ...