नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- Anupamaa 24 April 2026 Written Update: 24 अप्रैल के एपिसोड में अनुपमा को श्रुति की याद आती है। अनुपमा कहती है, 'आज दिग्विजय जी ने श्रुति का जिक्र किया तो उसकी याद आने लगी। दिग्विजय जी को अनुज का ही नहीं पता था तो श्रुति का कहां कुछ पता होगा। पता नहीं श्रुति कहां होगी।' इसके बाद अनुपमा और दिग्विजय सामान लेकर बाहर चले जाते हैं। अनुपमा ने जिसके पास अपना लॉकेट गिरवी रखा था वो अपने बेटे के हाथ वो लॉकेट वापस भिजवाता है। अनुपमा खुश हो जाती है। (ये भी पढ़ें: अरमान और विद्या के बीच छिड़ेगी कानूनी जंग? प्रोमो देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन)किंजल की वापसी उधर किंजल की वापसी होती है। बा जब सुबह उठती हैं तब किचन से आ रही खुशबू सूंघकर अनुपमा को याद करने लगती हैं। उन्हें लगता है कि अनुपमा वापस अहमदाबाद आ गई है, लेकिन किचन में उन्हें...