नई दिल्ली, मार्च 2 -- Anupamaa 2 March 2026 Full Episode: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड की शुरुआत काफी इमोशनल रहेगी। परी बहुत एक्साइटेड होकर राही को एक साड़ी दिखाएगी। यह साड़ी वह अनुपमा के जन्मदिन के लिए लाई होगी। राही बताएगी कि उसे याद है कि आज मम्मी का बर्थडे है और उसने भी एक प्यारा सा हैंड मेड कार्ड तैयार किया है। साथ ही राही बताएगी कि प्रेम भी कुछ स्पेशल सरप्राइज प्लान कर रहा है। घर में चल रहे तनाव के बावजूद बच्चे तय करते हैं कि वे अनुपमा का जन्मदिन जरूर मनाएंगे। उधर, अनुपमा सपने में अनुज को देखती है, जो उसे जन्मदिन की बधाई दे रहा है। पुरानी यादों में खोई अनुपमा की नींद तब टूटती है जब उसे पता चलता है कि अंश, प्रार्थना को लेकर हॉस्पिटल भागा है।अनुपमा के बर्थडे पर घर आएगी नन्हीं परी हॉस्पिटल पहु...