नई दिल्ली, जुलाई 19 -- Anupamaa 19 July 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के रविवार के एपिसोड की शुरुआत ही एक जोरदार टक्कर के साथ होगी। प्रेम को परी का उसे आईना दिखाना रास नहीं आएगा। वह गुस्से में परी के साथ बहुत ज्यादा बदतमीजी कर जाएगा और यह कह देगा कि प्रेग्नेंट हो इसलिए चुपचाप बैठी रहो। घमंड में चूर प्रेम परी के साथ-साथ बाकियों को भी यह हिदायत देगा कि अगर उसकी टीम में रहना है जो वह कहेगा सुनना पड़ेगा। वह गुस्से से कहे या प्यार से, बर्दाश्त करना पड़ेगा। वह साफ कहेगा कि उसे अनुपमा को हराने के लिए किसी भी हद से गुजरना मंजूर है।अनिल से भी बदतमीजी करेगा प्रेम प्रेम का यह बर्ताव राजा को पसंद नहीं आएगा। वह उसे टोकेगा तो प्रेम उसे भी खरी-खोटी सुना देगा। इसके बाद काका (अनिल) जब प्रेम से कहेगा कि वह घमंड में अंधा हो चुका है, तो उनकी भी एक नहीं ...