नई दिल्ली, जून 16 -- Anupamaa 16 June 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल में मंगलवार को अनुपमा यह फैसला सुना देगी कि वह बंकू और ईशानी को एक साल का वक्त दे रही है। अनुपमा की इस बात से ईशानी और बंकू तो राजी होंगे ही, लेकिन साथ ही साथ वसुंधरा भी ज्यादा कुछ बोल नहीं पाएगी। पाखी को छटपटाते देख वह उससे कहेगी कि हम यहां कोई फैसला सुनाने नहीं बल्कि अपनी बात रखने आए थे और हमें खुशी है कि अनुपमा जी ने सम्मान के साथ हमारी बात सुनी। घर में माहौल और भी खुशियों भरा हो जाएगा, जब पता चलेगा कि अनुपमा और दिग्विजय का कैफे कॉम्पटिशन के लिए सिलेक्ट हो गया है। हालांकि पाखी इस बीच भी मातम करती दिखेगी।कदम पीछे खींचेगी वसुंधरा वसुंधरा कोठारी बैकफुट पर आ जाएंगी और चुपचाप वहां से चलती बनेंगी। राही, ख्याति और वसुंधरा के जाते ही घर में बाकी चीजों पर चर्चा होने लगेगी।...