नई दिल्ली, जून 14 -- अनुपमा सीरियल के रविवार के एपिसोड में फिर एक बार शाह हाउस में लगी आग की तपिश कोठारी मेंशन तक पहुंचती नजर आएगी। वसुंधरा कोठारी अपनी दोनों बहुओं (राही और परी) को बुलाकर एक-एक कटोरा थमा देंगी और उसमें कुछ चिल्लर डाल देंगी। इसे परिवार का कोई नया रिवाज समझते हुए राही और परी पूछेंगी- ये सब क्या है बा? इस पर मोटी बा अपने उसी जाने-पहचाने तंजिया लहजे में कहेंगी। यह कटोरा है बेटा। अब जब शाह परिवार की बेटी की शादी नौकर से हो ही रही है, तो तुम लोग भी हाथ में कटोरा पकड़ने की आदत डाल ही लो।वसुंधरा कोठारी को मिलेगा मौका वसुंधरा कोठारी आगे कुछ कहें उससे पहले गौतम बताएगा कि उसे यह खबर पारितोष शाह ने पहुंचाई है कि शाह निवास में दो शादियां होने जा रही हैं। पहली अंश की प्रेरणा से, दूसरी ईशानी की बंकू से। जहां ईशानी की बंकू से शादी की जिद...