नई दिल्ली, मार्च 13 -- Anupamaa 13 March 2026 Episode: टीवी सीरियल 'अनुपमा' के 13 मार्च के एपिसोड में मंकू, मिस्टर दिग्विजय को नाश्ता देता है। वह मिस्टर दिग्विजय काे बताता है कि वह पीछे वाले बाग से कच्चे आम लेकर आया है। वह पूछता है, 'इसका अचार बना दूं?' मिस्टर दिग्विजय भड़क जाते हैं और कहते हैं कि पिछले चार साल न इस घर में कुछ बदला है और न आगे बदलेगा। तभी अनुपमा और जया आते हैं। जया, मिस्टर दिग्विजय का नाम नहीं बोल पाती है।मिस्टर दिग्विजय के चेहरे पर स्माइल मिस्टर दिग्विजय, जया को अपना नाम सिखाते हैं, लेकिन वो तब भी नहीं सीख पाती है। ऐसे में जया, मिस्टर दिग्विजय को डिग्गी अंकल बोलती है। मिस्टर दिग्विजय खुश हो जाते हैं और अपनी बेटी के ख्यालों में गुम हो जाते हैं। फ्लैशबैक में दिखाया जाता है कि मिस्टर दिग्विजय की बेटी भी उन्हें डिग्गी पापा बु...