नई दिल्ली, मई 11 -- अनुपमा सीरियल का सोमवार का एपिसोड राही और प्रेम की बातचीत के साथ शुरू होगा। राही अपने दिल की बात प्रेम को बताते हुए कहेगी कि उस बच्चे को कोई अपना नहीं मानता जो उसका सगा नहीं होता। राही कहेगी कि हर गोद लिए बच्चे का भविष्य भगवान कृष्ण जैसा नहीं होता है। राही को यह फिक्र खाए जा रही होगी कि अगर कल को उसने भी प्रांशी के साथ ऐसा ही बर्ताव किया तो क्या होगा। राही एक बार फिर हर चीज का ठीकरा अपनी मां के सिर फोड़ते हुए कहेगी कि अनुपमा की वजह से उसके सारे रिश्ते खराब हो रहे है।राही की अक्ल पर पड़ गए हैं पत्थर राही को अपनी मां के थप्पड़ से गहरी चोट पहुंची होगी। वह कहेगी कि खून अपना रंग दिखाता ही है। राही अपनी मां से सभी संबंध खत्म करने की बात कहेगी और प्रेम से कैफे खोलने को कहेगी। इसलिए नहीं कि वो चाहती है कि प्रेम अपना सपना पूरा ...