नई दिल्ली, जून 10 -- Anupamaa 10 June 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के बुधवार के एपिसोड में इमोशन्स भी होंगे और ढेर सारा एक्शन भी। कहानी की शुरुआत शाह हाउस के उस नजारे से होगी, जहां अनुपमा काम में लगी होगी और तभी अचानक बंकू आ जाएगा। अनुपमा उसे देखकर बहुत खुश होगी, लेकिन साथ ही साथ उसके चेहरे की मायूसी भी भांप जाएगी। उधर दिग्विजय उसे वापस लौटा देखकर घबरा जाएगा। बंकू अपने दिल की बात बताएगा कि वह अनुपमा से मिले बगैर जा नहीं पाया। वह कहेगा कि एक बार वो अनुपमा से मिल ले, फिर लौट जाएगा। अनुपमा को लेकिन शक हो जाएगा कि कुछ गड़बड़ है, इस दौरान ईशानी भी वहीं पर खड़ी होगी।तोषू फिर बनेगा तमाशे की वजह अनुपमा बार-बार बंकू से सवाल करने लगेगी कि क्या हुआ है? इससे पहले कि वो कुछ कहे, प्रेरणा की आवाज आएगी। वह घबराई हुई होगी और अनुपमा को बताएगी कि उसने...