नई दिल्ली, फरवरी 1 -- Anupamaa 1 February 2026 Full Episode: अनुपमा सीरियल के रविवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि वरुण और भारती आकर अनुपमा के सामने आंसू बहाएंगे। वरुण अपनी नासमझी और उस महापाप के लिए माफी मांगेगा जो उसने करना तो चाहा था, लेकिन अनुपमा की वजह से हो नहीं सका। प्रेरणा अपने भाई से कहेगी कि उसने हमेशा कहा था कि रजनी देसाई अच्छी औरत नहीं है, लेकिन उसने कभी नहीं माना.। इस बीच बाकी लोग नाराज होने लगेंगे और तब वरुण बार-बार उसे उसके किए की सजा देने की बात कहने लगेगा।वरुण बोलेगा अपनी मां से यह झूठ इसके बाद चॉल का सीन दिखाने की बजाए मेकर्स ने कहानी को सीधा रजनी देसाई के बंगले पर शिफ्ट कर दिया है। रजनी देसाई फर्श पर बैठी अपनी बेटी की मौत के गम में आंसू बहा रही होगी जब उसका फोन बजेगा। यह उसके बेटे वरुण का कॉल होगा। वरुण अपनी मां को बताएगा...