नई दिल्ली, मार्च 23 -- अनुपमा सीरियल के आज रात के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा के घर न लौटने पर जया परेशान होने लगेगी। उसे अहसास होगा कि अनुपमा के बिना उसे घर में कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है। भूख लगने के बावजूद जया का पूरा ध्यान सिर्फ अनुपमा की तरफ लगा रहेगा। दूसरी तरफ, होटल में रोजी खुन्नस निकालने के लिए अनुपमा को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। अनुपमा खुद को समझाती है कि वह यह सारी मेहनत सिर्फ अपनी बेटी जया के लिए कर रही है और वह हार नहीं मान सकती। उसे पूरा भरोसा है कि घर पर बंकु जया का ख्याल रख रहा होगा। जब दिग्विजय डिनर करने बैठता है, तो जया इशारों में बंकु को बताती है कि वह भूखी है, लेकिन उसकी आंखें सिर्फ दरवाजे की तरफ टिकी हैं।अनु को बाथरूम में लॉक कर देगी रोजी रात के 10 बजते ही दिग्विजय बंकु को घर का मेन डोर बंद करने क...