नई दिल्ली, मार्च 11 -- अनुपमा सीरियल के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पॉल की वजह से अनुपमा एक बार फिर बेघर हो जाएगी। मकान मालिक बिना किसी नोटिस के अनुपमा का सारा सामान घर से बाहर फेंक देगा। अनुपमा मिन्नतें करेगी, लेकिन पॉल उसे 'बाहरी औरत' बताकर वहां से जाने के लिए मजबूर कर देगा। सड़क पर आई अनुपमा को समझ नहीं आएगा कि वह छोटी जया को लेकर कहां जाए। इसी बीच जया की तबीयत खराब हो जाएगी क्योंकि उसने बिना सोचे-समझे इमली खा ली थी। तब एक नेकदिल डॉक्टर अनुपमा की मदद को आगे आएगा और उसे अपने एक दोस्त के घर रहने का ऑफर देगा। अनुपमा को शुरू में समझ नहीं आएगा कि क्या करे, लेकिन उसके पास कोई और चारा भी नहीं होगा।अंश को उसकी बेटी से दूर कर देगा गौतम इधर कोठारी हाउस में ख्याति का बर्थडे मनाया जाएगा, जहां वसुंधरा सबके सामने राही और प्रेम के रिश्तों पर सवाल ...