नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- टीवी सीरियल 'अनुपमा' में भारती सारा भार अनुपमा पर डाल देगी। वह कहेगी कि उसे अनुपमा पर पूरा भरोसा है और वो जो फैसला लेगी वह उस फैसले को आंख बंद करके मान लेगी। अनुपमा खुद भारती और वरुण की शादी का फैसला लेगी। सामने आए प्रोमो में अनुपमा, रजनी से मिलने उसके घर जाती है। वह वरुण को शगुन देती है और भारती के साथ उसका रिश्ता पक्का कर देती है।वीडियो कॉल पर क्या दिखाएगी अनुपमा? रिश्ता पक्का होने के बाद रजनी, अनुपमा से पूछती है, 'चॉल वालों से बात की? शादी से पहले सारा पेपरवर्क हो जाए न तो किसी बात का टेंशन नहीं रहेगा।' इसके बाद अनुपमा का सीन दिखाया जाता है। अनुपमा, रजनी को वीडियो कॉल करती है और दिखाती है कि पूर्वी छाया चॉल वाले लोग पेपर पर साइन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- TRP: अनुपमा को लगा झटका, नंबर 1 पर इस रियलिटी शो ने बनाई ज...