नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- Anupama Spoiler Alert In Hindi: स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' में अब मजेदार ट्विस्ट आने वाला है। 25 अप्रैल के दिन आए 'अनुपमा' के प्रोमो के मुताबिक, कोठारी हाउस में राही और मोटी बा के बीच बहस होती है। दरअसल, पराग कोठारी ने अपना वकील भेजकर सबको ये बताया कि वो पावर ऑफ अटॉर्नी अपनी पत्नी ख्याति कोठारी को देने चाहते हैं। ऐसे में मोटी बा टूट जाती हैं। (ये भी पढ़ें: Photos: अनुपमा में होगी इस हसीना की एंट्री, 11 साल बाद टीवी पर कर रही हैं वापसी)गौतम उठाएगा इस बात का फायदा मोटी बा को इस बात पर विश्वास नहीं होता है कि उनका बेटा उन्हें भूल गया। मोटी बा रोने लगती हैं और गौतम को बताती हैं कि उन्होंने लाइफ में कितने संघर्ष किए हैं। गौतम इस बात का फायदा उठाता है। गौतम, मोटी बा को भड़काता है। गौतम, मोटी बा के मन में ये बात डाल देता है ...