नई दिल्ली, मार्च 24 -- अनुपमा सीरियल के आज रात के एपिसोड की शुरुआत काफी नाटकीय होगी। अनुपमा बहुत थकी हुई होगी और सोने जा रही होगी, तभी उसे माही का फोन आएगा। इतनी रात को माही का कॉल देखकर अनुपमा सोच में पड़ जाएगी कि आखिर बात क्या है। माही अपने इमोशन्स को छिपाने की कोशिश करेगी और बहाना बनाएगी कि उसे बस अनुपमा की याद आ रही थी। अनुपमा को शक होगा कि माही उससे कुछ छिपा रही है, क्योंकि उसने अचानक ही फोन काट दिया होगा। वहीं दूसरी तरफ राही और प्रेम के बीच गौतम के अफेयर को लेकर बात होगी। क्योंकि राही ने माही को सब सच बता दे दिया होगा और अब उसे डर होगा कि कहीं गौतम फिर से अपनी बातों से माही को फंसा ना दे।अनुपमा के फिर वापस लौटने का बन रहा माहौल जब अनुपमा अपनी बेटी राही को फोन करेगी और वहां का हाल पूछेगी, तो राही बात घुमा देगी। राही और प्रेम अनुपमा स...