नई दिल्ली, मार्च 29 -- टीवी सीरियल अनुपमा के आज रात के एपिसोड की शुरुआत काफी मजेदार होने वाली है। आप देखेंगे कि एक बड़ा सा चूहा देखकर दिग्विजय के पसीने छूट जाएंगे। जया उसका मजाक उड़ाएगी, लेकिन आखिर में अनुपमा और बंकु ही उसकी मदद करेंगे। इसके बाद दिग्विजय अनुपमा को थैंक्स कहेगा, जिसे सुनकर अनुपमा भी हैरान रह जाएगी। वहीं बातों-बातों में अनुपमा के हाथ सावी की डायरी लग जाएगी। अपने बेटे को खोने का दुख साझा करते हुए अनुपमा दिग्विजय को समझाएगी कि उसे अपने कैफे को एक और मौका देना चाहिए। हालांकि दिग्विजय इस पर चुप हो जाएगा, जिससे साफ है कि उसके जख्म अभी भी हरे हैं।माही को निकाल फेंकने की धमकी देगी लीला दूसरी तरफ अनुपमा अपनी और जया की जिम्मेदारी उठाने के लिए काम की तलाश में स्नेहा के पास जाएगी। स्नेहा उसे अकेले रहने वाले बुजुर्गों के लिए 20 टिफिन तैय...