नई दिल्ली, मई 28 -- बीते कुछ समय से आप सोशल मीडिया पर देखते आ रहे होंगे कि 11:11 को लेकर काफी बातें होती हैं। ऐसे ही कई और नंबर हैं जिसे एंजल नंबर का नाम दिया गया है। हर एक नंबर के पीछे की अलग-अलग कहानी और मतलब है। अगर आप ऐसी रील्स या पोस्ट देखकर कन्फ्यूज हो जाते हैं तो इसे आसान तरीके से समझने की कोशिश करें। दरअसल जब अचानक आपकी नजर घड़ी पर जाए और 11:11 बज रहे हों तो इसे यूनिवर्स की तरफ से मिलने वाला एक खास संकेत माना जाता है। इसे मेनिफेस्टेशन से भी जोड़कर देखा जाता है। लोगों का मानना है कि 11:11 दिखते ही दिल से मांगी गई चीज को यूनिवर्स जरूर पूरी करता है क्योंकि इस समय आपकी बात यूनिवर्स तक जल्दी पहुंचती है और उसके पूरे होने के चांस बढ़ जाते हैं। हालांकि इस दौरान लोग एक ऐसी गलती कर देते हैं जिससे सारी चीजें खराब हो सकती है। कई लोग 11:11 देख...