नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- रियलमी स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए Android 17 अपडेट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। कंपनी के कई स्मार्टफोन को नए ColorOS 17 सॉफ्टवेयर पर अपडेट मिलने की उम्मीद है। इस लिस्ट में Realme GT, Number Series, P Series, Narzo और C Series के कई मॉडल शामिल हैं। हालांकि, सभी फोन की एलिजिबिलिटी और भारत में अपडेट मिलने की सटीक डेट अलग-अलग हो सकती है। रियलमी का नया सॉफ्टवेयर अपडेट ColorOS 17 है, जो Android 17 पर बेस्ड होगा। कंपनी अपने पुराने Realme UI इंटरफेस की जगह ColorOS को अपना रही है। इस बदलाव के तहत एलिजिबल रियलमी स्मार्टफोन को नया सॉफ्टवेयर, बेहतर एनिमेशन और AI बेस्ड फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने अपडेट का रोलआउट 29 अक्टूबर, 2026 से शुरू करने का शेड्यूल रिलीज किया है। यह भी पढ़ें- AI से बना टेक्स्ट और फोटो पह...