नई दिल्ली, जुलाई 20 -- Android Home Screen Tips: स्मार्टफोन जिंदगी का अहम हिस्सा है। बैंकिंग से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग, ऑफिस का काम, सोशल मीडिया और मनोरंजन तक लगभग हर काम फोन से ही हो जाता है। लेकिन कई बार फोन में बहुत सारे ऐप्स, विजेट और शॉर्टकट होने की वजह से Home Screen बिखरी हुई लगने लगती है। ऐसे में जरूरी ऐप ढूंढने में समय लगता है और फोन इस्तेमाल करने का अनुभव भी खराब हो जाता है। Android स्मार्टफोन में Home Screen को अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज करने के कई आसान ऑप्शन मिलते हैं। सही तरीके से Home Screen सेट करने पर न सिर्फ जरूरी ऐप्स तक जल्दी पहुंचा जा सकता है, बल्कि फोन ज्यादा साफ-सुथरा भी दिखता है। इससे रोजमर्रा के काम तेज हो जाते हैं और बार-बार ऐप्स खोजने की जरूरत भी नहीं पड़ती। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका Android फोन पहले से ज्यादा...