नई दिल्ली, फरवरी 1 -- AMU Admission 2026: देश की प्रतिष्ठित केंद्रीय यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में पढ़ाई करने की चाह रखने वाले छात्रों के लिए राहत और उम्मीद भरी खबर है। एएमयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा और प्रोफेशनल प्रोग्राम्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रविवार, 1 फरवरी 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही एंट्रेंस एग्जाम का पूरा शेड्यूल भी सार्वजनिक कर दिया गया है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस बार भी सभी प्रमुख पाठ्यक्रमों में दाखिला एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर ही होगा। यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा क...