वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 9 -- अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के एफएम टॉवर इलाके में बीते सोमवार रात को शादी समारोह में टशनबाजी के चलते एएमयू छात्र गुट का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। इसमें फायरिंग तक हो गई। मामले में पुलिस ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) छात्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ के आधार पर एक और छात्र का नाम सामने आया। बुधवार दोपहर को पुलिस ने उसकी तलाश में एएमयू के सर जियाउद्दीन हॉल में दबिश दी, जहां से आरोपी फरार हो गया। लेकिन, उसके कमरे से मैग्जीन, कारतूस, नकली नोट व फर्जी मार्कशीट व एनरोलमेंट पत्र तक बरामद हुए हैं। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। बरामद सामान के आधार पर एक और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।क्या है मामला? बीते सोमवार को फ्रैंक हॉस्पिटल के सामने एक्वा वाटर पार्क के पास शादी समारोह में व...