अमरोहा, अगस्त 26 -- Amroha News: महंगा मोबाइल खरीदने के बाद तीन महीने में ही खराबी आने और गारंटी के बावजूद समाधान न मिलने पर कारोबारी ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की शरण ली। आयोग ने मामले में मोबाइल कंपनी और विक्रेता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। शहर के मोहल्ला कोट निवासी कारोबारी दानिश ने करीब एक वर्ष पहले लगभग 86 हजार रुपये कीमत का एक मोबाइल खरीदा था। कंपनी ने फोन पर एक वर्ष की गारंटी दी थी। आरोप है कि खरीद के तीन महीने बाद ही मोबाइल की डिस्प्ले खराब हो गई। कारोबारी ने विक्रेता से संपर्क करने के साथ कंपनी के टोल फ्री नंबर और ई-मेल के जरिए भी शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं, गारंटी अवधि में मोबाइल ठीक न होने और कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने पर कारोबारी ने उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई। मामले की ...