Amroha News: 21 लाख की धोखाधड़ी में मुंबई के दो लोगों पर मुकदमा
अमरोहा, अगस्त 24 -- Amroha News: हसनपुर में अदालत के आदेश पर मुंबई के नरीमन प्वाइंट अपोलो बंदर ब्रांदा निवासी सतीश कुमार व आनंद जायसवाल के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज हुआ है। कार्रवाई नगर के मोहल्ला कनेटा रोड निवासी तनवीर अली पुत्र मुजफ्फर अली के प्रार्थना पत्र के आधार पर हुई है। तनवीर का कहना है कि वह इहान कंट्रक्शन एवं ट्रेडर्स कंपनी का प्रोपराइटर है। उक्त आरोपियों ने 27 दिसंबर 2025 को एग्रीमेंट किया था। इसके बाद आरोपियें ने बैंक खाते से रकम काटनी शुरू कर दी। कई बार में कुल 21 लाख 69 हजार 482 रुपया आरोपियों ने अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़ित ने अदालत की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवारी ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.