अमरोहा, सितम्बर 1 -- Amroha News: महीनों से बंद पड़े मेडिकल स्टोरों में दवाओं की बिक्री और खरीद के मामले में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दवा की 17 दुकानों और मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट सहायक आयुक्त औषधि प्रशासन मुरादाबाद को भेजी है। मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस जल्द ही निरस्त किए जाएंगे। बंद पड़े मेडिकल स्टोरों में दवाओं की बिक्री और खरीद में गड़बड़ी के मामले जिले में लगातार सामने आ रहे हैं। मामले में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पिछले महीने ही 25 मेडिकल स्टोरों को नोटिस जारी किए थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जन औषधि केंद्र करपी का लाइसेंस 60 दिनों के लिए निलंबित, औचक निरीक्षण में खुली अनियमितताओं की पोलकार्रवाई की जानकारी नोटिस का संतोषजनक जवाब न देने पर औषधि निरीक्षक रुचि बंसल की र...