Amroha News: 1400 पेड़ जोतकर नष्ट करने का आरोप
अमरोहा, सितम्बर 2 -- Amroha News: खेत में खड़े यूकेलिप्टस के 1400 पेड़ जोतकर नष्ट कर दिए गए। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव कुमराला बहादरपुर निवासी अनीता देवी के खेत में 1400 यूकेलिप्टस के पेड़ खड़े थे। उनका आरोप है कि गांव निवासी कुछ लोगों ने बीती 23 अगस्त की रात ट्रैक्टर से पेड़ जोतकर नष्ट कर दिए। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने चार लोगों पर पेड़ जोतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.