अमरोहा, अगस्त 4 -- Amroha News: अमरोहा, संवाददाता। 19.49 लाख लक्ष्य के मुकाबले कुल 13.41 लाख लोगों की आभा आईडी बनाकर अमरोहा प्रदेश में छठे स्थान पर है। इस मामले में 71.80 फीसदी लोगों की आभा आईडी बनाकर अमरोहा ब्लाक जिले में पहले स्थान पर रहा है। यह भी पढ़ें- हेल्थ सेक्टर से जुड़े इस काम में बिहार सबसे आगे; देश में बनाई पहली पॉजिशनआभा आईडी निर्माण की प्रगति सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों की आभा आईडी बनाने का काम जिले में प्रगति पर है। जिले में सबसे ज्यादा अमरोहा ब्लाक के सरकारी अस्पतालों में व सबसे कम अमरोहा शहर के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों की आभा आईडी बनाई गई हैं। बहरहाल आभा आईडी बनाने के मामले में जिले ने प्रदेश में छठी रैंक हासिल की है। गौरतलब है कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा...