Amroha News: 11 वर्षीय बालक घर से लापता, परिजन व पुलिस तलाश में जुटीं
अमरोहा, जुलाई 12 -- Amroha News: जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव कपासी निवासी गिरिराज ने अपने 11 वर्षीय पुत्र जीतू के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी है। तहरीर में बताया है कि उनका बेटा बीती 7 जुलाई को बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया और उसके बाद से वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पिता ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज करने और उसकी बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा लापता बालक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बलियान ने किशोर को जल्द ढूंढ लेने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.