अमरोहा, सितम्बर 3 -- Amroha News: हिल्टन पब्लिक स्कूल आवास विकास प्रथम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव गुरुवार को उत्साह संग मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने फैंसी ड्रेस शो में प्रतिभाग किया। श्रीकृष्ण की झांकियां प्रस्तुत की गईं l कक्षा एक से आठ तक छात्र-छात्राओं ने बांसुरी, दही हांडी व राधाकृष्ण की आकृति बनाकर रंग भरे l कक्षा छह से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने 15 फीट की ऊंचाई पर लगी दही हांडी को फोड़ते हुए माखन मिश्री का वितरण किया l विद्यालय डायरेक्टर भावना सैनी व एडवाइजर ततहीर फातिमा ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया l प्रधानाचार्य मोहित शर्मा ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के महत्व की जानकारी दी व सत्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कि...