Amroha News: हादसे में दो शिक्षिकाओं समेत तीन महिलाएं घायल
अमरोहा, जुलाई 14 -- Amroha News: गजरौला। हसनपुर मार्ग पर मंगलवार को हादसे में दो शिक्षिकाओं समेत तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक शिक्षिका की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर किया।शहर के सुल्ताननगर मोहल्ला निवासी शिक्षिका अलका व एमडीए कॉलोनी निवासी ऋचा बालियान की प्राथमिक विद्यालय मनौटा में तैनाती है। मंगलवार सुबह दोनों शिक्षिकाएं एक स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थीं। सिहाली जागीर के निकट ई-रिक्शा व स्कूटी की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों शिक्षिकाएं घायल हो गईं। वहीं सड़क पार कर रही सुमित्रा निवासी नवादा घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने अलका की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। घायलों के परिवार वाले भी अस्पताल पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.