Amroha News: हादसे में चाचा-भतीजे समेत चार लोग घायल
अमरोहा, सितम्बर 10 -- Amroha News: न्यायालय में मुकदमे की पैरवी के लिए आ रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे समेत चार लोग अमरोहा मार्ग पर हादसे में घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी महबूब अली भतीजे शाहनवाज के साथ गुरुवार दोपहर बाइक से नगर स्थित न्यायालय आ रहे थे। अमरोहा मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महबूब अली और शाहनवाज के अलावा दूसरी बाइक पर सवार ताहरपुर निवासी लोकेश और करनपुर निवासी ऋषभ पुत्र देशपाल घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से नगर सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. धुर्वेंद्र कुमार ने बताया कि चार लोग सड़क हादसे में घायल हुए थे। प्राथमिक उपचार के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.