अमरोहा, अक्टूबर 20 -- Amroha News: रजबपुर मे हाईवे स्थित उडुपी वाला रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त द्वितीय विनय कुमार के साथ दो युवकों ने अभद्र व्यवहार किया। शराब के नशे में धुत युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी, विरोध करने पर मारपीट करने लगे। घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मामले में सहायक आयुक्त की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विनय कुमार के मुताबिक रविवार रात करीब सवा दस बजे वह डिनर करने के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे थे। खाना खाने के बाद वह मैनेजर महेंद्र सिंह से बात कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पुराने हाईकोर्ट में सहायक अभिलेखपाल को वकीलों ने पीटा आरोप है कि इसी दौरान रेस्टोरेंट में पहले से बैठे दो युवक शराब के नशे में गाल...