Amroha News: हाईवे पर महिलाओं से छेड़छाड़, राहगीरों ने दो युवकों को पकड़ पुलिस को सौंपा
अमरोहा, सितम्बर 14 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र में रविवार शाम हाईवे पर बस का इंतजार कर रही महिलाओं के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की। महिलाओं के शोर मचाने पर राहगीरों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पीड़ित महिलाओं के मुताबिक वह एक फैक्ट्री में नौकरी करती हैं। रविवार शाम करीब सात बजे तीन महिलाएं मजदूरी करने के बाद घर जाने के लिए डिडौली में हाईवे किनारे स्थित एक दुकान के पास खड़े होकर बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान मुरादाबाद की ओर से बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। यह भी पढ़ें- Firozabad News: महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले दो पर कार्रवाई आरोप है कि दोनों ने महिलाओं के पास बाइक रोककर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.